तेलंगाना की यंग इंडिया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने कोरियाई विश्वविद्यालय के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए

Ads

तेलंगाना की यंग इंडिया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने कोरियाई विश्वविद्यालय के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 09:17 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 09:17 PM IST

हैदराबाद, 26 अगस्त (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार के यंग इंडिया शारीरिक शिक्षा और खेल विश्वविद्यालय ने कोरिया नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (केएनएसयू) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

केएनएसयू को उच्च प्रदर्शन वाले खेलों के लिए दुनिया के अग्रणी संस्थानों में से एक माना जाता है।

रेड्डी ने बताया कि दक्षिण कोरिया की अपनी पिछली यात्रा के दौरान वह केएनएसयू के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल से मिले थे और दोनों विश्वविद्यालयों के बीच साझेदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की थी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह साझेदारी अब सिर्फ एक एमओयू से कहीं बढ़कर है। यह तेलंगाना की खेल प्रतिभाओं और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, खेल विज्ञान तथा उच्च प्रदर्शन वाली खेल शिक्षा में वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के बीच एक सेतु का काम करेगी।”

भाषा पारुल पवनेश

पवनेश