प्रत्येक रविवार को बंद रहेगा भगवान जगन्नाथ का मंदिर, सेवादार पर गिरी ‘हिरण्यकश्यप’ की मूर्ति

Ads

प्रत्येक रविवार को बंद रहेगा भगवान जगन्नाथ का मंदिर, सेवादार पर गिरी 'हिरण्यकश्यप' की मूर्ति

  •  
  • Publish Date - March 28, 2021 / 02:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

पुरी, 28 मार्च (भाषा) । ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने मंदिर को संक्रमण मुक्त करने के लिए अगले सप्ताह से प्रत्येक रविवार को मंदिर बंद रखने का निर्णय रविवार को लिया।

ये भी पढ़ें- कोरोना विस्फोट, IIM में स्टूडेंट्स और प्रोफेसर सहित 40 संक्रमित, उध.

एसजेटीए के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि ‘छत्तीशा निजोग’ (मंदिर के सेवादारों की संस्था) के बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक रविवार को श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: 
तमिलनाडु चुनाव : रायपुरम सीट वापस पाना द्रमुक के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई

कुमार ने कहा कि मंदिर में दैनिक पूजा अर्चना जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि कि इससे पहले पिछले साल दिसंबर में मंदिर के दोबारा खुलने के बाद भी इस प्रकार के प्रतिबंध लगाए गए थे।

इस बीच सूत्रों ने बताया कि एसजेटीए ने सेवादारों और उनके परिवार के सदस्यों के टीकाकरण के लिए व्यवस्था की है क्योंकि वे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के संपर्क में रहते हैं।

ये भी पढ़ें:
 विधायक पर हमले के खिलाफ भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्श…

इस बीच मंदिर के पश्चिमी भाग में रखी भगवान नृसिंह की एक विशाल प्रतिमा की रविवार को सफाई करते समय पत्थर की बनी “हिरण्यकश्यप” की मूर्ति एक सेवादार के पैर पर गिर गई जिससे वह घायल हो गया।

कुमार ने कहा, “एसजेटीए ने घायल सेवादार का भुवनेश्वर के एक अस्पताल में उपचार कराने की व्यवस्था की है।”

ये भी पढ़ें- कोरोना विस्फोट, IIM में स्टूडेंट्स और प्रोफेसर सहित 40 संक्रमित, उध..