UP Police Transfer and Posting Order 2026 || Image- AI generated File
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश में पुलिसिंग में कसावर, क़ानून-व्यवस्था सुधारने और कर्मचारी-अफसरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रतापगढ़ जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल देखने को मिला है। (UP Police Transfer and Posting Order 2026) जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक मान्धाता से प्रभारी निरीक्षक कुंडा, जबकि निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षक कुंडा से पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक धनंजय राय को थानाध्यक्ष कोहंडौर से थानाध्यक्ष मान्धाता, उपनिरीक्षक अनुपम त्रिपाठी को चौकी प्रभारी सिविल लाइन, (UP Police Transfer and Posting Order 2026) कोतवाली नगर से थानाध्यक्ष कोहंडौर, उपनिरीक्षक अंकित तिवारी को चौकी प्रभारी चिलबिला से चौकी प्रभारी सिविल लाइन, कोतवाली नगर तथा उपनिरीक्षक रोहित सिंह को थाना कोतवाली देहात से चौकी प्रभारी चिलबिला, थाना कोतवाली नगर नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा निम्नलिखित निरीक्षक/उ0नि0 ना0पु0 को तात्कालिक प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर स्थानान्तरित किया गया है-
1- निरीक्षक श्री अरविन्द कुमार सिंह को प्र0नि0 थाना मान्धाता से प्र0नि0 थाना कुण्डा
2- निरीक्षक श्री मनोज कुमार…— khulasa India (@KhulasaIndia) July 29, 2026
भारतीय मूल के अमेरिकी सर्जन ने नाक के रास्ते गोल्फ की गेंद के आकार का मस्तिष्क ट्यूमर निकाला
अंडमान निकोबार के द्वीपों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए जहाज किराए पर लेगी इंडियन ऑयल
एप्पल ने जून तिमाही में 109.4 अरब डॉलर का रिकॉर्ड राजस्व कमाया, महंगे चिप से दबाव बढ़ा
महाराष्ट्र सरकार ने फैसले में संशोधन किया : अब मंत्रियों को भी मिलेंगे मुद्रित अखबार