भीषण हादसा! तीन बच्चों समेत 9 लोगों की मौत, 11 लोग घायल, पीएम ने की 2 लाख मुआवजे का घोषणा
तुमकुरु के सिरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक जीप की ट्रक से टकराने से 3 बच्चों सहित 9 लोगों की मृत्यु हुई है, 11 लोग घायल हैं।
Rajendra gautam has resigned
9 killed in road accident happened in Tumakuru: बैंगलुरू। कर्नाटक के तुमकुरु में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में 3 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हो गई है, पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50,000 रुपए देने की घोषणा की। तुमकुरु के सिरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक जीप की ट्रक से टकराने से 3 बच्चों सहित 9 लोगों की मृत्यु हुई है, 11 लोग घायल हैं। >>*IBC24 News Channel के WHATSAPP ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां CLICK करें*<<
कर्नाटक: तुमकुरु सड़क दुर्घटना पर PM नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50,000 रुपए देने की घोषणा की।
तुमकुरु के सिरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक जीप की ट्रक से टकराने से 3 बच्चों सहित 9 लोगों की मृत्यु हुई है,11 लोग घायल हैं। pic.twitter.com/UmnewrMGzs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2022
बता दें कि कर्नाटक के तुमकुरु जिले के शिरा तालुकु में बलेनहल्ली गेट के पास आज देर रात एक लॉरी और क्रूजर के बीच भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर है और उन्हें तुमकुर जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more: साहब की गर्मी तो देखिए…थाने में ही महिला के साथ की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर लीक हुआ वीडियो
सभी मृतक रायचूर जिले के बताए जा रहे हैं, पता चला है कि क्रूजर में 20 लोग सवार थे। एक लॉरी और एक क्रूजर की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ, कालेम्बेला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

Facebook


