जम्मू कश्मीर में तीन मुठभेड़ में आठ आतंकी ढेर, 12 जवान घायल

जम्मू कश्मीर में तीन मुठभेड़ में आठ आतंकी ढेर, 12 जवान घायल

जम्मू कश्मीर में तीन मुठभेड़ में आठ आतंकी ढेर, 12 जवान घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: September 14, 2018 2:59 am IST

जम्मू कश्मीर। जम्मू एवं कश्मीर में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में गुरुवार को 8 आतंकवादी मारे गए जबकि 12 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इसमें तीन आतंकवादी नियंत्रण रेखा के करीब मारे गए। वहीं ककरियाल गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस उपाधीक्षक सहित आठ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। 

पढ़ें- राफेल घोटाले पर गुलाम नबी के बोल, कहा-आजादी के बाद रक्षा सौदे में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार

कुपवाड़ा जिले में तीन आतंकवादी और रियासी और सोपोर में दो-दो आतंकवादी मारे गए। जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स के जवानों ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब दत गली इलाके में संदिग्ध गतिविधियां देखीं। आतंकी एलओसी से सटे कुपवाड़ा सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे। फोर्स ने घुसपैठियों को आत्मसमपर्ण के लिए ललकारा को तो आतंकी भागते हुए फायरिंग करने लगे। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। फोर्स की फायरिंग में आठ आतंकी ढेर हो गए। वहीं उनके अन्य तीन साथियों के एलओसी पर छिपे होने की आशंका के चलते सेना के जवानों ने अपना तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है।

पढ़ें- राहुल के आरोपों पर बीजेपी का जवाब, कहा राहुल और माल्या की जुगलबंदी

बताया जाता है कि घुसपैठियों की संख्या छह थी। जैसे ही आतंकी एलओसी पार कर भारतीय इलाके में दाखिल हुए, जवानों ने उन्हें ललकारते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा। जवानों की ललकार सुनते ही घुसपैठियों ने वापस भागना चाहा। उन्होंने जवानों को अपने पीछे आने से रोकने के लिए गोली भी चलाई। जवान पहले से ही तैयार थे, उन्होंने गोलियां चला भाग रहे आतंकियों पर जवाबी फायर किया और उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में