जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, आईईडी बरामद

जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, आईईडी बरामद

जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, आईईडी बरामद
Modified Date: March 12, 2026 / 10:54 am IST
Published Date: March 12, 2026 10:54 am IST

जम्मू, 12 मार्च (भाषा) सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के एक सुदूर वन क्षेत्र में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और वहां से एक आईईडी बरामद किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम को थानामंडी के चामरेर वन क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता चला।

उन्होंने बताया कि ठिकाने से आईईडी के अलावा कुछ खाद्य सामग्री और कपड़े भी बरामद किए गए।

अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भाषा प्रचेता सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में