जम्मू-कश्मीर में आरपीएफ कर्मी की हत्या में शामिल आतंकवादी गिरफ्तार

Ads

जम्मू-कश्मीर में आरपीएफ कर्मी की हत्या में शामिल आतंकवादी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 23, 2022 / 11:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

श्रीनगर, 23 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर में इस सप्ताह रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो कर्मियों की हत्या में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के एक स्थानीय आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में आरपीएफ कर्मियों पर हमले में दो आतंकवादी शामिल थे, जिसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि दूसरे आतंकवादी की तलाश जारी है और उसे जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।

भाषा यश पारुल

पारुल