केरल का नाम बदलने पर थरूर ने उठाया सवाल, ब्रिटॉस ने कहा: छोटी बातों की चिंता नहीं करें
केरल का नाम बदलने पर थरूर ने उठाया सवाल, ब्रिटॉस ने कहा: छोटी बातों की चिंता नहीं करें
नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सांसद जॉन ब्रिटास ने केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के फैसले के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा उठाए गए एक सवाल के जवाब में बुधवार को कहा कि ‘‘केरलाइट’’ और ‘केरलन’ जैसे शब्दों से क्या होता है, अब जब राज्य का नाम बदल दिया गया है।
राज्यसभा सांसद ब्रिटास ने एक ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘पहचान कोई वर्तनी परीक्षण नहीं है।’’
ब्रिटास ने थरूर की उस पोस्ट का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ किए जाने पर कटाक्ष किया था।
थरूर ने केरल का नाम बदलने पर पूछा था कि अब नए ‘‘केरलम’’ के निवासियों के लिए ‘केरलाइट’’ और ‘केरलन’ जैसे शब्दों के संबोधन का क्या होगा।
तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर को टैग करते हुए ब्रिटास ने कहा था कि उन्हें छोटी बातों पर चिंता करने से दूर रहना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘हममें से बाकी लोग मलयाली या मल्लू बने रहेंगे’’ जैसा कि वे दशकों से हैं।
भाषा हक हक पवनेश
पवनेश

Facebook


