Himani Narwal Murder Case Update: बॉयफ्रेंड निकला कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल का हत्यारा, इस वजह से ली जान, पूछताछ में किए कई बड़े खुलासे

Himani Narwal Murder Case Update: बॉयफ्रेंड निकला कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल का हत्यारा, इस वजह से ली जान, पूछताछ में किए कई बड़े खुलासे

Himani Narwal Murder Case Update: बॉयफ्रेंड निकला कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल का हत्यारा, इस वजह से ली जान, पूछताछ में किए कई बड़े खुलासे

Himani Narwal Murder Case Update| Photo Credit: Himani Narwal X handle

Modified Date: March 3, 2025 / 12:14 pm IST
Published Date: March 3, 2025 12:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने बनाई है 5 टीम
  • 1 मार्च को सूटकेस में मिला था कांग्रेस नेता हिमानी का शव

Himani Narwal Murder Case Update: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या से देशभर में माहौल गर्म हो गया है। आरोपी ने हिमानी नरवाल को मौत के घाट उतारकर उसका शव सूटकेस में फेंक दिया था। हत्याकांड की खबर मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी बीच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम सचिन बताया जा रहा है। आरोपी सचिन हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में उसने कई बड़े खुलासे किए हैं, जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए हैं।

Read More: Road Accident In Raebareli: भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत, 7 लोग गंभीर रूप से घायल, डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर 

हिमानी हत्याकांड के आरोपी ने किए बड़े खुलासे

शुरुआती जांच में हत्यारे ने स्वीकार किया की हिमानी की हत्या उसके घर पर की गई थी और हत्या के बाद वह शव को सूटकेस में डालकर ले गया था। आरोपी हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था। आरोपी ने खुद को हिमानी का बॉयफ्रेंड भी बताया है। इतना ही नहीं आरोपी ने यह भी दावा किया है कि, हिमानी द्वारा उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। वह हिमानी को काफी पैसे भी दे चुका था। आरोपी ने हिमानी पर बार-बार और अधिक पैसे की डिमांड का भी आरोप लगाया है।

Read More: School Timing Change: ‘हिंदू छात्रों को भी दी जाए सावन और नवरात्रि में राहत’, मुस्लिम बच्चों के स्कूल के समय में बदलाव पर भड़के विश्व हिंदू परिषद, कही ये बड़ी बात 

आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी पुलिस

हिमानी हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस टीम सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जिसमें हत्याकांड से जुड़े कई और बड़े खुलासे किए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर रोहतक के सांपला के SHO बिजेंद्र सिंह ने कहा कि, “हम आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। हम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई बड़े खुलासे भी करेंगे।”

Read More: PM Modi Visit Gir National Park: गिर नेशनल पार्क पहुंचे पीएम मोदी, लायन सफारी का लिया आनंद, सामने आया मनमोहक वीडियो 

1 मार्च को सूटकेस में मिला था हिमानी का शव

बता दें कि, बीते 1 मार्च को कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर फेंक दिया गया था। स्थानीय लोगों ने जब नीले रंग के पड़े हुए सूटकेस को देखा तो उन्होंने पुलिस की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखा की सूटकेस में हिमानी नरवाल का शव है।

Read More: Sex Racket: गेस्ट हाउस में ही चल रहा था सैक्स रैकेट का धंधा, आपत्तिजनक स्थिति में मिले इतने लोग, कमरे की हालत देखकर पुलिस भी रह गई दंग 

हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस ने पांच टीम गठित की

कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने पांच टीम गठित की है। बता दें कि, हिमानी नरवाल कांग्रेस की एक सक्रिय कार्यकर्ता थीं। पार्टी के हर बड़े कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहती थी। इतना ही नहीं  राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से भी वह शामिल हुई थी।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में