ईरोड (तमिलनाडु), 31 मार्च (भाषा) ईरोड जिले के बन्नारी में मंगलवार को वार्षिक ‘कुंडम’ उत्सव धार्मिक रीति रिवाज के साथ मनाया जा रहा है।
यह लोकप्रिय उत्सव सत्यमंगलम से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित बन्नारीअम्मन मंदिर में तड़के तीन बजे शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया।
तमिलनाडु और कर्नाटक (विशेषकर मैसुरु, कोल्लेहल और चामराजनगर) से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। कई श्रद्धालु ‘कुंडम’ (अग्नि-पथ) पर चले, कुछ किसान अपने मवेशियों के साथ शामिल हुए, जबकि कुछ महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर ‘कुंडम’ से गुजरीं।
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आयोजन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
भाषा प्रचेता शोभना
शोभना
शोभना