Plane Crash Video: उड़ान भरते ही फटा विमान का इंजन, देखते ही देखते लग गई भीषण आग, यात्रियों के बीच मची अफरातफरी, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

Ads

Plane Crash Video: उड़ान भरते ही फटा विमान का इंजन, देखते ही देखते लग गई भीषण आग, यात्रियों के बीच मची अफरातफरी, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 12:25 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 12:26 PM IST

Plane Crash Video | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • ब्राजील में डेल्टा फ्लाइट DL104 का इंजन टेकऑफ के बाद फट गया
  • विमान में 286 लोग सवार थे, सभी सुरक्षित निकाले गए
  • पायलट ने सूझबूझ से इमरजेंसी लैंडिंग कराई, एयरलाइन ने तकनीकी खराबी बताई

नई दिल्ली: Plane Crash Video ब्राजील में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां डेल्टा एयरलाइंस फ्लाइट (Delta Airlines Flight) का इंजन टेकऑफ के तुरंत बाद ही फट गया। देखते ही देखते यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि पायलट ने सूझबूझ से विमान को वापस घुमाया गया और फिर उसकी इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी।

करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिग

Brazil Plane Crash Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ब्राजील के साओ पाउलो के गुआरुलहोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट (Delta Airlines Flight) DL104 ने 272 यात्रियों और 14 क्रू मेंबर्स को लेकर उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि अटलांटा जाना था। इसी बीच रनवे से उठते ही विमान के बाएं इंजन में धमाका हुआ और आग लग गई। इसके बाद विमान को तुरंत वापस घुमाया गया और फिर उसकी इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी। अब इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि विमान का जलता इंजन और दहशतज़दा यात्रियों की चीखें साफ दिखाई दे रही है।

286 लोग थे सवार विमान

आपको बता दें कि इस विमान में कुल 272 यात्री और 14 क्रू मेंबर सवार थे। विमान खासी ऊंचाई पकड़ चुका था और इंजन से चिंगारियां निकल रही थी। जिससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में उसे सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। सभी यात्रियों को सकुशल विमान से बाहर निकालकर टर्मिनल में पहुंचा दिया गया है। एयरलाइन ने इस घटना के लिए तकनीकी खराबी को जिम्मेदार बताया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ?

ब्राजील के साओ पाउलो गुआरुलहोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद।

विमान में कितने लोग सवार थे?

कुल 286 लोग (272 यात्री और 14 क्रू मेंबर)।

क्या सभी यात्री सुरक्षित हैं?

हाँ, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।