Pushkar Singh Dhami Chaiti Mela: चैती मेले से आई करोड़ों की सौगात! सीएम धामी का बड़ा प्लान, अब बदलेगा पूरे क्षेत्र का नक्शा…

Ads

Pushkar Singh Dhami Chaiti Mela: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैती मेले को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 11:09 AM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 11:09 AM IST

cm dhami news/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 13 करोड़ से मेला क्षेत्र विकास
  • सीएम धामी ने दिए बड़े निर्देश
  • चैती मेला बना आस्था का केंद्र

Pushkar Singh Dhami Chaiti Mela: काशीपुर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैती मेले को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस मेले से प्राप्त हुई करीब 13 करोड़ रुपये की धनराशि का उपयोग मेला क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण में किया जाएगा। सोमवार को मां बाल सुंदरी देवी उज्जैनी शक्तिपीठ में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सीएम धामी ने इस मेले को लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं का जीवंत प्रतीक बताया।

Uttarakhand Chaiti Mela: सीएम ने क्या कहा ?

मुख्यमंत्री ने कहा कि चैती मेला लगातार भव्य रूप लेता जा रहा है और इससे क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास की कई संभावनाएं भी पैदा होंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से प्रगति कर रहा है और कई चुनौतियों के बावजूद देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि मेला परिसर के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया जाए, ताकि इसे और अधिक आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाया जा सके।

Uttarakhand tourism growth: राज्य सरकार विकास कार्यों को लेकर लगातार सक्रिय- धामी

सीएम धामी ने आगे बताया कि राज्य सरकार विकास कार्यों को लेकर लगातार सक्रिय है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां समान नागरिकता कानून लागू किया गया है और नकल के खिलाफ सख्त कानून भी बनाया गया है, जिससे करीब 30 हजार युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार के अवसर मिले हैं। काशीपुर के सर्वांगीण विकास के लिए 133 एकड़ क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क विकसित किया जा रहा है, जिसमें 16 औद्योगिक इकाइयों को आवंटन हो चुका है। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, मंजीत सिंह राजू, बलराज पासी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें:-

चैती मेला फंड कितना मिला?

करीब 13 करोड़ रुपये

फंड का उपयोग कहां होगा?

मेला क्षेत्र विकास में

कार्यक्रम कहां आयोजित हुआ?

मां बाल सुंदरी मंदिर