असम सरकार ने राज्य स्तर पर 10 और जिला स्तर पर 89 कर्मचारियों को पुरस्कार देने की घोषणा की

Ads

असम सरकार ने राज्य स्तर पर 10 और जिला स्तर पर 89 कर्मचारियों को पुरस्कार देने की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - August 1, 2022 / 06:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

गुवाहाटी, एक अगस्त (भाषा) असम सरकार ने राज्य स्तर पर 10 अराजपत्रित कर्मचारियों और जिला स्तर पर 89 कर्मचारियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देने की सोमवार को घोषणा की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रत्येक कर्मचारी को एक साल के सेवा विस्तार के साथ पुरस्कृत किया जाएगा, जिसमें सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ा कर 61 वर्ष कर दी जाएगी। साथ ही 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

लोक कल्याण दिवस पर पांच अगस्त को राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘लोक सेवा पुरस्कार’ पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

भाषा रंजन सुभाष

सुभाष