Janjgir Champa News/Photo Credit: IBC24 File
Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां अकलतरा से पाकिस्तानी स्लीपर सेल (Sleeper Cell Investigation) के सदस्य को पुलिस ने धरदबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब से आकर अकलतरा में रह रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा पुलिस (Janjgir Champa News) ने पाकिस्तानी स्लीपर सेल के एक सदस्य को पकड़ा है, पुलिस के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल में ISI से संपर्क होने के सबूत भी मिले है। पुलिस के हाथ व्हाट्सअप चैटस और रिकॉर्डिंग भी लगी है। इसके साथ ही पाकिस्तान, सऊदी अरब, मैक्सिको के कई नंबर मिलने की भी जानकारी सामने आई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं। (Sleeper Cell Investigation)