Reported By: Komal Dhanesar
,Bhilai Suicide News/Photo Credit: IBC24 File
Bhilai Suicide News: कभी-कभी छोटी सी बात किसी की जिंदगी को खत्म करने के लिए काफी होती है। कभी प्यार में असफल होना तो कभी घर में पैरेंट्स की डांट उन्हें सुसाइड तक ले आती है। ऐसे ही मामले दुर्ग के भिलाई के दो थाना क्षेत्र में सामने आए जहां दो युवको ने अलग-अलग कारणों से अपने जीवन को समाप्त कर लिया। पहला मामला भट्टी थाना क्षेत्र के सेक्टर 4 का था, जहां बीएसपी कर्मी के ग्रेजुएट बेटे दीपांशु वर्मा ने बरसों से बंद पड़े बीएसपी के सीनियर सेकंडरी स्कूल की तीसरी मंजिल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
Bhilai Suicide News सुसाइड से पहले दीपांशु ने अपनी मां से 100 रुपए मांगे थे, लेकिन मां ने पैसे नहीं दिए। इसके बाद वह वहां से चला गया और आखिर में उसका शव स्कूल की सीढ़ी के पास लटका मिला। भट्टी थाना पुलिस ने जब तलाशी ली तो दीपांशु का बैग नीचे सीढ़ियों के पास पड़ा था और उसके पास से एक सुसाइड नोट भी निकला। जिसमें उसने चंद लाइन अंग्रेजी में लिखी थी कि उससे नफरत करने के लिए थैक्स, लेकिन उसका शरीर नफरत करने के लिए नहीं है इसलिए उसे दफनाने की बजाए उसका अंतिम संस्कार किया जाए।
Bhilai Suicide News इधर दूसरा मामला सेक्टर 7 स्थित महाराणा प्रताप भवन के हॉस्टल का है। जहां पंडरिया से पढ़ने आए 19 साल के छात्र निखिल पौसार्य ने पंखे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। निखिल ने कोई सुसाइड नोट तो नहीं छोड़ा, लेकिन दोस्तों ने बताया कि कल दोपहर वह किसी से मिलने गया था और वापस आने के बाद काफी परेशान था। रोजाना की तरह न तो उसने सबके साथ खाना खाया और न ही सबके साथ घूमने गया। सुबह जब देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो वह पंखे पर झूल रहा था। इस खबर के बाद भिलाई नगर थाना पुलिस वहां पहुंची और शव को नीचे उतारा।