Bhilai Mule Account Case: सावधान! बैंक खाता किराए पर देना पड़ा भारी, अब सलाखों के पीछे पहुंचा युवक

Ads

Bhilai Mule Account Case: पैसों के लालच में बैंक खाता किराया पर देना दुर्ग भिलाई के एक युवक को महंगा पड़ गया।

Bhilai Mule Account Case/Photo Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • साइबर ठगी से जुड़े मामले में युवक गिरफ्तार
  • बैंक खाते में 14.16 लाख रुपये का लेनदेन मिला
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया

दुर्ग। Bhilai Mule Account Case: पैसों के लालच में बैंक खाता किराया (Bank Account Rental Fraud) पर देना दुर्ग भिलाई के एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने साइटबर ठगी से मिली रकम के लेनेदेन के मामले में युवको को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस युवक के म्यूल अकाउंट में 14 लाख 16 हजार रुपए का लेनदेन हुआ है। दरअसल, पुरानी भिलाई थाना पुलिस को भारत सरकार गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल एवं पुलिस मुख्यालय से जानकारी मिली थी कि पुरानी भिलाई में संचालित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खातों के परीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी (Cyber ​​Fraud) से प्राप्त राशि के लेनदेन के लिए किया या है।

 

ATM और SIM देकर फंसा

Bhilai Mule Account Case जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा चिखली में संचालित एक खाते का उपयोग साइबर ठगी (Cyber ​​Fraud) से संबंधित रकम के लेन-देन हेतु किया गया। विवेचना में पाया गया कि खाताधारक (Bank Account Rental Fraud) ने अपना बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड एवं सिम कार्ड अन्य व्यक्ति को पैसों के लालच में उपलब्ध कराया गया था। उक्त खाते को साइबर अपराध में म्यूल अकाउंट के रूप में उपयोग किया गया। इसके बाद पुलिस ने खाता धारक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की है।

 

ये भी पढ़ें 

म्यूल अकाउंट क्या होता है?

म्यूल अकाउंट वह बैंक खाता होता है जिसका इस्तेमाल साइबर अपराधी अवैध धन के लेनदेन के लिए करते हैं।

आरोपी को क्यों गिरफ्तार किया गया?

जांच में सामने आया कि उसके बैंक खाते का इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के लिए किया गया था।

खाते में कितनी राशि का लेनदेन हुआ था?

पुलिस के अनुसार खाते में करीब 14 लाख 16 हजार रुपये का लेनदेन हुआ।

पुलिस को जानकारी कैसे मिली?

भारत सरकार के समन्वय पोर्टल और पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई थी।

लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक या सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए नहीं देना चाहिए।