भाराछासं ने कथित सामूहिक दुष्कर्म को लेकर केंद्र एवं दिल्ली सरकार से जवाबदेही की मांग की

भाराछासं ने कथित सामूहिक दुष्कर्म को लेकर केंद्र एवं दिल्ली सरकार से जवाबदेही की मांग की

भाराछासं ने कथित सामूहिक दुष्कर्म को लेकर केंद्र एवं दिल्ली सरकार से जवाबदेही की मांग की
Modified Date: September 23, 2026 / 02:10 pm IST
Published Date: September 23, 2026 2:10 pm IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 साल की एक लड़की के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में जवाबदेही की मांग की।

भाराछासं ने कहा कि इस घटना ने राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

एक बयान में भाराछासं के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रवि हनुमान पांडे ने इस मामले की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच तथा आरोपी के खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इस घटना के बाद ‘लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन’ (एलएसआर) ने छात्राओं की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए नियमित कक्षाएं रद्द कर दी हैं और बुधवार की कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला किया है।

बयान के अनुसार, पांडे ने कहा, ‘‘अगर लड़कियां सुरक्षित माहौल में पढ़ाई, काम नहीं कर सकतीं और आजादी से घूम-फिर नहीं सकतीं, तो सरकार को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।’’

भाराछासं ने पीड़िता की निजता और सम्मान की सुरक्षा की भी मांग की तथा दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उसने एलएसआर, आस-पास के पार्कों, मेट्रो स्टेशनों और विद्यार्थियों के अक्सर आने-जाने वाली जगहों पर तुरंत सुरक्षा ऑडिट करने के साथ-साथ बेहतर पुलिस व्यवस्था, अच्छी प्रकाश व्यवस्था और आपात कार्रवाई तंत्र की मांग की गई।

कांग्रेस के छात्र संगठन भाराछासं ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा हालात को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार की आलोचना भी की और महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के इंतज़ामों पर जवाब मांगा।

भाषा

राजकुमार मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में