भाजपा सरकार न हमारी योजनाओं को जारी रख पा रही है और न ही अपने वादे पूरे कर पा रही है:गहलोत
भाजपा सरकार न हमारी योजनाओं को जारी रख पा रही है और न ही अपने वादे पूरे कर पा रही है:गहलोत
जयपुर, 22 जनवरी (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज्वार और बाजरा की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं करने पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर बुधवार को निशाना साधा और दावा किया मौजूदा शासन कांग्रेस की पिछली सरकार की योजनाओं को न जारी रख पा रही है और न ही अपने वादे पूरे कर पा रही है।
गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा ‘‘जुमला बन गई 'मोदी की गारंटी'?’’
उन्होंने कहा ‘‘भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में पेज संख्या 20 पर वादा किया था कि राजस्थान में सरकार आने पर ज्वार एवं बाजरा की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। परन्तु विधानसभा में एक सवाल के जवाब में स्पष्ट किया है कि राजस्थान सरकार बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं करेगी।”
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को 12,000 रुपये प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि देने, गेहूं की खरीद 2700 रु प्रति क्विंटल पर करने जैसे वादों से पहले ही मुकर चुकी है। उनके मुताबिक, इसी कड़ी में अब किसानों के साथ धोखाधड़ी करते हुए बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के झूठ का पर्दाफाश हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘विधानसभा चुनाव से पहले हर भाषण में प्रधानमंत्री जी एवं पूरी भाजपा 'मोदी की गारंटी' बोलते थे पर अब ये गारंटी केवल जुमला साबित हो रही है क्योंकि ये सरकार हमारी योजनाओं को न जारी रख पा रही है और न ही अपने वादे पूरे कर पा रही है।’’
भाषा कुंज
नोमान
नोमान
लेखक के बारे में
Web Title: भाजपा सरकार न हमारी योजनाओं को जारी रख पा रही है और न ही अपने वादे पूरे कर पा रही है:गहलोत

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm