ओडिशा सरकार की ओर से गठित समिति ने मेडिकल पीजी परीक्षा का प्रश्न पत्र ‘लीक’ होने की जांच शुरू की

ओडिशा सरकार की ओर से गठित समिति ने मेडिकल पीजी परीक्षा का प्रश्न पत्र 'लीक' होने की जांच शुरू की

ओडिशा सरकार की ओर से गठित समिति ने मेडिकल पीजी परीक्षा का प्रश्न पत्र ‘लीक’ होने की जांच शुरू की
Modified Date: August 5, 2026 / 10:42 pm IST
Published Date: August 5, 2026 10:42 pm IST

ब्रह्मपुर (ओडिशा), पांच अगस्त (भाषा) ओडिशा सरकार की ओर से गठित तीन सदस्यीय समिति ने बुधवार को राज्य में चिकित्सा स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षा के प्रश्नपत्र के कथित तौर पर लीक होने के मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समिति के सदस्यों अतिरिक्त सचिव बिजय कुमार दाश, विशेष सचिव (चिकित्सा सेवा) बिजय कुमार मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के संयुक्त निदेशक अनिल कुमार साहू समेत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने ब्रह्मपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया। आरोप है कि परीक्षा के दौरान यहीं से प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि समिति ने कथित अनियमितता को लेकर डीन-सह-प्राचार्य हरि कृष्ण दलई और अधीक्षक सुदीपा दाश समेत वरिष्ठ प्रोफेसरों से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि समिति ने संकाय सदस्यों से बातचीत और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर प्रश्नपत्र के प्रसार के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की।

इकत्तीस जुलाई को गठित समिति से दो हफ़्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ हुई बातचीत का ब्योरा नहीं बताया।

भाषा राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में