जिस देश का किसान और मजदूर कमजोर होगा वह देश कभी तरक्की नही कर सकता : शैलजा
जिस देश का किसान और मजदूर कमजोर होगा वह देश कभी तरक्की नही कर सकता : शैलजा
जींद, 20 जनवरी (भाषा) कांग्रेस पार्टी को प्रदेश के किसानों के साथ बताते हुये हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि किसान एवं मजदूर देश के विकास की रीढ़ हैं और अगर किसान एवं मजदूर कमजोर होगा तो वह देश और प्रदेश कभी तरक्की नही कर सकता।
शैलजा ने कहा, ‘‘भाजपा जब से सत्ता में आई है । एक के बाद एक ऐसे फैसले सामने आए हैं, जिससे किसान और मजदूर कमजोर होते रहे। भाजपा सरकार की दोगली नीति है। सरकार के विधायक अपनी ही सरकार से ही दुखी हैं।’’
उन्होंने कहा कि कड़कती ठंड में किसान सड़कों पर है और अब यह जन आंदोलन बन चूका है। देश का किसान अपना हक लेकर ही पीछे हटेगा। उन्होंने कहा कि काग्रेस पार्टी शुरू से ही काले कानूनों के खिलाफ है और हमेशा इनके खिलाफ रहेगी।
भाषा सं रंजन
रंजन

Facebook


