गंगा नदी में तैरते मिली आईआईटी के छात्र की लाश, दोस्त के साथ घाट घूमने गया था मृतक…
The dead body of an IIT student found floating in the Ganges river, had gone to visit the ghat with a friend.
कानपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी-के) का एक छात्र रविवार सुबह नहाते समय गंगा नदी में डूब गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आईआईटी कानपुर के छात्र सुबह सात बजे गंगा बैराज के अटल घाट पर नहाने गये थे तभी दो छात्र डूबने लगे।
सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि गंगा नदी में नहाते समय दो छात्र डूबने लगे जिसमें से एक को बचा लिया गया लेकिन एक डूब गया।
Read more : नपुंसक से कराई युवती की शादी, उसके बाद जो हुआ… सुनकर होश उड़ जाएंगे
डूबने वाले छात्र की पहचान राजस्थान के झुंझुनू निवासी चंचल कुमार मीणा (22) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी-के) ने भी एक बयान में घटना की पुष्टि की है।

Facebook


