दिल्ली सरकार ‘महिला समृद्धि योजना’ का नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर सकती है

दिल्ली सरकार ‘महिला समृद्धि योजना’ का नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर सकती है

दिल्ली सरकार ‘महिला समृद्धि योजना’ का नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर सकती है
Modified Date: July 6, 2026 / 08:35 pm IST
Published Date: July 6, 2026 8:35 pm IST

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार अपनी प्रस्तावित ‘महिला समृद्धि योजना’ (जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की मदद दी जाएगी) का नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर सकती है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

सूत्र ने बताया कि सरकार ने इस योजना के लिए एक पंजीकरण पोर्टल भी तैयार किया है और महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के मकसद से एक मोबाइल ऐप शुरू करने की योजना बना रही है।

यह योजना 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के मुख्य वादों में से एक थी। उम्मीद है कि इससे राजधानी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लगभग 17 लाख महिलाओं को फायदा होगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाला महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना को लागू करेगा।

सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पहले इस योजना की घोषणा एक जून को होने की उम्मीद थी। हालांकि, सरकार द्वारा इसका नाम बदलने का फैसला किए जाने के कारण इसे शुरू करने में देरी हुई।

सूत्रों ने बताया कि पंजीकरण पोर्टल तैयार कर लिया गया है और योजना के औपचारिक रूप से शुरू होने के कुछ ही समय बाद इसके शुरू होने की संभावना है।

भाषा

संतोष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में