सत्रहवीं ओडिशा विधानसभा का पहला सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा

सत्रहवीं ओडिशा विधानसभा का पहला सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा

सत्रहवीं ओडिशा विधानसभा का पहला सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा
Modified Date: July 6, 2024 / 03:11 pm IST
Published Date: July 6, 2024 12:57 pm IST

भुवनेश्वर, छह जुलाई (भाषा) ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के अभिभाषण के साथ 17वीं ओडिशा विधानसभा का पहला सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और यह 13 सितंबर तक चलेगा।

विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में 22 जुलाई को चर्चा शुरू होगी और 24 जुलाई को समाप्त होगी।

ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव भी 24 जुलाई को होगा।

अधिसूचना के अनुसार, वित्त विभाग का भी प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी 25 जुलाई को वर्ष 2024-25 के लिए राज्य की भाजपा सरकार का पहला वार्षिक बजट पेश करेंगे।

ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 78, बीजू जनता दल (बीजद) के 51 और कांग्रेस के 14 सदस्य हैं। इसके अलावा, तीन निर्दलीय और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का एक विधायक है।

भाषा

प्रीति सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।