रेलवे की सौगात, पारदर्शी ट्रेन की छत से वादियों को निहारते सुहाना होगा सफर
रेलवे की सौगात, पारदर्शी ट्रेन की छत से वादियों को निहारते सुहाना होगा सफर
नई दिल्ली। कालका से शिमला जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने सौगात दी है। कालका-शिमला रेललाइन पर बुधवार को विस्टाडोम ट्रेन शुरू की गई है।
ट्रेन की छत कांच की है। यात्री आते-जाते वक्त वहां की वादियों की सौंदर्यता निहार सकेंगे। पहले दिन देशविदेश के 90 यात्री पहुंचे। ट्रेन सिर्फ बड़ोग स्टेशन पर रुकी। वापसी पर शिमला से कालका के लिए 46 यात्री रवाना हुए। विस्टाडोम में एक सप्ताह तक वेटिंग चल रही है।
पढ़ें- सूर्य ग्रहण देखने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- मैं भी काफी उत्…
विस्टाडोम कोच की छत कांच की बनी है। इसकी खिड़कियां भी पूरी तरह से पारदर्शी हैं। लिहाजा ट्रेन में बैठकर बाहर कुदरत की अनुपम छटा और आसमान के नजारे दिल खुश करने वाले होते हैं। इसके कोच कालका की रेलवे वर्कशॉप में तैयार किए हैं।
पढ़ें- ‘बिजली ऑफर’ पर केजरीवाल का निशाना, कांग्रेस शासित राज्यों में पहले ..
कालका से शिमला: सुबह सात बजे चलकर 12:15 बजे पहुंचेगी। शिमला से कालका: 3:15 बजे चलकर 9:15 पर पहुंचेगी। शिमला से 52460 और कालका से 52459 नंबर से चलेगी। पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों में भी विस्टाडोम ट्रेन के पहली बार ट्रैक पर चलने के दृश्यों को कैमरे में कैद करने का क्रेज दिखा। लोगों ने विस्टाडोम के कई चित्र खींचे।
पढ़ें- नए साल में इस्लाम कबूल कर लेंगे ये 2000 दलित, भेदभाव से हो चुके हैं…
सात दुकानों में एक साथ चोरी

Facebook


