दिवाली पर आखिरी मेट्रो सेवा एक घंटे पहले खत्म होगी

दिवाली पर आखिरी मेट्रो सेवा एक घंटे पहले खत्म होगी

दिवाली पर आखिरी मेट्रो सेवा एक घंटे पहले खत्म होगी
Modified Date: November 8, 2023 / 07:10 pm IST
Published Date: November 8, 2023 7:10 pm IST

नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) दिवाली के दिन रविवार को दिल्ली मेट्रो की आखिरी ट्रेन अपनी सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे रवाना होगी।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इसमें एयरपोर्ट लाइन भी शामिल है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा, “ दिवाली के त्योहार के मौके पर, 12 नवंबर को आखिरी मेट्रो सेवा सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से (रात 11 की बजाय) रात 10 बजे रवाना होगी।”

एक बयान में कहा गया कि रविवार को सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे से और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह पौने पांच बजे से शुरू होंगी।

भाषा

नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में