20,000 फीट की ऊंचाई पर अटकी यात्रियों की जान, एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार थे 191 यात्री

Ads

20,000 फीट की ऊंचाई पर अटकी यात्रियों की जान, एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार थे 191 यात्री

  •  
  • Publish Date - March 6, 2019 / 05:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

नई दिल्‍ली । राष्ट्रीय राजधानी से फ्रैंकफर्ट जा रही एयर इंडिया की बोइंग 787 फ्लाइट में सैकड़ों यात्रियों की जान अटक गई । 20,000 फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट में केबिन के अंदर हवा का दबाव काफी कम हो गया। यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी । यात्रियों को ऑक्सीजन के लिए मास्क का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद राजस्थान के हवाई क्षेत्र से विमान दिल्ली लौटा दिया गया। विमान में लगभग 191 लोग सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें- BJP सांसद और विधायक के बीच खूब चले लात और जूते, समर्थकों में भी हुई..

सुरक्षित लैंडिंग के बाद एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। विमान अब 7 मार्च को दिल्ली से रवाना किया जाएगा। सभी यात्रियों को दिल्ली में सभी प्रकार की सहायता दी जा रही है एयर इंडिया यात्रियों के आराम और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ेंCBSE CTET july 2019 Exam: आवेदन करने वालों के लिए खुशखबरी

दरअसल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-121 बोइंग 787 ने दोपहर 1.35 पर फ्रैंकफर्ट के लिए उड़ान भरी थी। जैसे ही विमान राजस्थान एयर स्पेस पहुंचा तभी उसमें हवा का दबाव कम हो गया। जिस समय से दिक्कत आई, उस वक्त प्लेन 20 हजार फीट की ऊंचाई पर था। कुछ ही मिनटों में यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। शाम तकरीबन 4 बजे विमान ने IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड किया।