दिल्ली की इमारत में लगी आग से हुई जनहानि बेहद दुखद : राष्ट्रपति मुर्मू

दिल्ली की इमारत में लगी आग से हुई जनहानि बेहद दुखद : राष्ट्रपति मुर्मू

दिल्ली की इमारत में लगी आग से हुई जनहानि बेहद दुखद : राष्ट्रपति मुर्मू
Modified Date: May 3, 2026 / 09:34 pm IST
Published Date: May 3, 2026 9:34 pm IST

नयी दिल्ली, तीन मई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि दिल्ली की एक इमारत में लगी आग से हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें दो परिवारों के कुल नौ लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ शाहदरा, दिल्ली में आग लगने से लोगों की मृत्यु होने का समाचार बहुत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में