दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा
नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा मौसम विभाग ने गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।
न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.3 डिग्री कम है।
शाम 5.30 बजे आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को सामान्यतः बादल छाए रहने तथा मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 116 के साथ मध्यम श्रेणी में रहा।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा शुभम सुरेश
सुरेश

Facebook


