दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  •  
  • Publish Date - February 12, 2025 / 09:34 PM IST,
    Updated On - February 12, 2025 / 09:34 PM IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य तापमान से 3.1 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि यहां न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री ज्यादा है।

राष्ट्रीय राजधानी में आर्द्रता 36 से 80 प्रतिशत के बीच रही।

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को तेज हवाएं चलने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश