दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Modified Date: March 15, 2025 / 08:22 pm IST
Published Date: March 15, 2025 8:22 pm IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.1 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आर्द्रता का स्तर 62 से 50 प्रतिशत के बीच रहा।

आईएमडी ने बताया कि शुक्रवार दिल्ली में इस साल अब तक का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग ने रविवार को सामान्य रूप से आसमान में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा योगेश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में