दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, हल्की बारिश का अनुमान
Modified Date: September 17, 2024 / 03:36 pm IST
Published Date: September 17, 2024 3:36 pm IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह धूप निकली।

मौसम विभाग ने दिन में मुख्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 163 दर्ज किया गया जो ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में आता है।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा सिम्मी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में