दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, हल्की बारिश का अनुमान
Modified Date: September 14, 2026 / 11:38 am IST
Published Date: September 14, 2026 11:38 am IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने आज दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आंकड़ों के मुताबिक, पालम में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 26.7 डिग्री, रिज में 22.5 डिग्री और आयानगर में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान इन केंद्रों पर बारिश दर्ज नहीं की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 72 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा खारी

खारी


लेखक के बारे में