दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा
Modified Date: February 25, 2023 / 11:04 am IST
Published Date: February 25, 2023 11:04 am IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम में सामान्य से दो डिग्री कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन के दौरान मुख्यत: आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

सुबह करीब नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में 211 दर्ज की गई।

एक्यूआई के शून्य से 50 के बीच रहने पर ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है।

भाषा सुरभि संतोष

संतोष


लेखक के बारे में