घने कोहरे की चादर से ढकी राष्ट्रीय राजधानी; न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस

Ads

घने कोहरे की चादर से ढकी राष्ट्रीय राजधानी; न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस

  •  
  • Publish Date - January 17, 2026 / 10:56 AM IST,
    Updated On - January 17, 2026 / 10:56 AM IST

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) दिल्ली शनिवार सुबह घने कोहरे की चादर में ढकी रही जिससे दृश्यता में काफी कमी आई और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.2 डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

सुबह नौ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 376 रहा।

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा सिम्मी संतोष

संतोष