इस चायवाले का वेतन चाय वाले पीएम नरेंद्र मोदी से भी ज्यादा है

इस चायवाले का वेतन चाय वाले पीएम नरेंद्र मोदी से भी ज्यादा है

इस चायवाले का वेतन चाय वाले पीएम नरेंद्र मोदी से भी ज्यादा है
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: March 4, 2018 3:15 pm IST

पिछले चार साल से आप सिर्फ एक चाय वाले की चर्चा और कहानी सुन रहे हैं, जिसने राजनीतिक शिखर पर पहुंचकर पूरे देश और पूरी दुनिया को ये संदेश दिया कि भारत एक ऐसा सशक्त लोकतंत्र है, जहां चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। अब ये तो किसी को नहीं पता है कि नरेंद्र मोदी जब चाय बेचा करते थे, उस वक्त चाय बेचने से वो कितनी कमाई कर पाते थे, लेकिन हम जिस चाय वाले की कहानी आपको बताने जा रहे हैं, उसकी कमाई भारत के प्रधानमंत्री के वेतन से कहीं ज्यादा है।

ये भी पढ़ें- नेता खेल रहे थे होली, छात्र कर रहे थे प्रदर्शन, क्या है  SSC  मामला ? 

अब आप सोच रहे होंगे कि भला ये कैसे मुमकिन है और कौन है वो खुशनसीब अमीर चाय वाला, तो पढ़ें ये पूरी खबर। सबसे पहले तो ये जान लें कि ये खबर महाराष्ट्र के पुणे की है और जिस चाय वाले की हम आपसे चर्चा कर रहे हैं, उनका नाम है नवनाथ येवले। नवनाथ की चाय दुकान का नाम है येवले टी हाउस और ये दुकान पुणे की सबसे मशहूर चाय दुकान है। येवले टी हाउस की लोकप्रियता और इसकी कमाई इतनी ज्यादा है कि इसके सह संस्थापक नवनाथ येवले अब अपनी चाय ब्रांड को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लाने की कोशिश में जुटे हैं। 

ये भी पढ़ें- SSC पेपर लीक पर प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले अन्ना हजारे, CBI जांच की मांग 

नवनाथ येवले की टी हाउस की सिर्फ पुणे में 3 ब्रांच हैं और तीनों ब्रांच में 12-12 लोग काम करते हैं। चाय दुकान में 36 लोगों को रोजगार देने वाले येवले टी हाउस का ये कारोबार पकौड़ा कारोबार के चर्चित मॉडल से अलग है क्योंकि उस मॉडल में जहां स्वरोजगार को प्रोत्साहन ज्यादा दिखता है, वहीं येवले मॉडल में दूसरों के लिए भी रोजगार ज्यादा दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शादी के गिफ्ट से दुल्हे की मौत का मामला, रायपुर पुलिस को मिले ठोस सबूत

अब आप कहेंगे कि नवनाथ येवले अपनी चाय दुकान से आखिर कमाते कितना हैं, जो 36 लोगों को रोजगार दे रहे हैं, तीन-तीन ब्रांच चलाते हैं और अब अपने ब्रांड को इंटरनेशनल बनाना चाहते हैं, तो दिल थाम कर सुन लें, उनकी हर महीने की आय है 12 लाख रुपये। जी हां, 12 लाख रुपये मासिक कमाते हैं पुणे के चाय वाले नवनाथ येवले यानी उनकी औसत सालाना आय है 1 करोड़ 44 लाख रुपये। अब अगर आपकी नजर में कोई और चायवाला इतनी कमाई करता हो तो जरूर बताएं, वर्ना इतनी आय तो अच्छे-खासे पद पर काम करने वालों को भी नसीब नहीं होती।

 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में