Republic day parade 2022 : काशी विश्वनाथ की झांकी को मिला पहला स्थान, लगातार तीसरे साल उत्तरप्रदेश ने मारी बाजी

Ads

Republic day parade 2022 : काशी विश्वनाथ की झांकी को मिला पहला स्थान : The tableau of Kashi Vishwanath got the first place

  •  
  • Publish Date - February 4, 2022 / 04:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया, जबकि भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी तीनों सेनाओं में शीर्ष पर रही।उत्तर प्रदेश की झांकी ‘एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’ विषय पर आधारित थी। गणतंत्र दिवस परेड में कुल 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने हिस्सा लिया था। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दूसरा स्थान कर्नाटक को ‘पारंपरिक हस्तशिल्प के पालने’ पर आधारित झांकी के लिए मिला, जबकि तीसरा स्थान मेघालय को मिला। मेघालय की झांकी राज्य के गठन के 50 साल पूरे होने और महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियों तथा स्वयं सहायता समूहों के योगदान पर आधारित थी।

Read  more :  Police Recruitment 2022: कॉन्स्टेबल पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा भरे जाएंगे पद..12वीं पास के लिए गोल्डन चांस 

केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में शिक्षा मंत्रालय और नागर विमानन मंत्रालय की झांकियों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया है। शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की झांकी की थीम ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ थी। नागर विमानन मंत्रालय की झांकी ‘उड़े देश का आम नागरिक’ विषय पर आधारित थी। परेड में केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों की नौ झांकियों ने भाग लिया था। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (सीपीडब्ल्यूडी) की झांकी को विशेष पुरस्कार श्रेणी के लिए चुना गया।

Read  more :  मध्यप्रदेश में भी खुलेंगे स्कूल, बाकी प्रतिबंध भी होंगे खत्म, CM शिवराज ने किया ऐलान 

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी को तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के रूप में चुना गया है।’’ पहली बार आम जनता को ‘माईगॉव’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोकप्रिय पसंद श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल और सर्वश्रेष्ठ झांकी के लिए वोट करने को लेकर आमंत्रित किया गया था।ऑनलाइन पोल 25-31 जनवरी के बीच आयोजित किया गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) या अन्य सहायक बलों के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में ‘माईगॉव’ पर अधिकतम वोट प्राप्त हुए।

Read  more :  शादी समारोह को लेकर नई गाइडलाइन जारी, अब इतने लोग हो सकेंगे शामिल, धार्मिक स्थलों पर भी प्रतिबंध खत्म 

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लोकप्रिय पसंद श्रेणी में महाराष्ट्र को राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में वोट दिया गया। लोकप्रिय पसंद के अनुसार, भारतीय वायु सेना की मार्चिंग टुकड़ी को तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश (लोकप्रिय पसंद) को मिला, जबकि ‘जम्मू कश्मीर का बदलता चेहरा’ विषय पर जम्मू-कश्मीर की झांकी तीसरे स्थान पर रही।’’