Gurdaspur Blackout Time: रात 9 से सुबह 5 बजे तक गुरदासपुर में रहेगा ब्लैक आउट, भारत-पाक तनाव के बीच प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
Gurdaspur Blackout Time: गुरदासपुर जिले में 8 मई से अगले आदेश तक रोजाना रात 9 से सुबह 5 बजे तक ब्लैक आउट रहा करेगा।

Gurdaspur Blackout Time/ Image Credit: @SachinGuptaUP X Handle
- गुरदासपुर जिले में 8 मई से अगले आदेश तक रोजाना रात 9 से सुबह 5 बजे तक ब्लैक आउट रहा करेगा।
- गुरदासपुर पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित है और इसी वजह से वहां ब्लैक आउट करने के आदेश दिए गए हैं।
- प्रशासन की तरफ से जारी ये आदेश अस्पतालों और सेंट्रल जेल पर लागू नहीं होगा।
गुरदासपुर: Gurdaspur Blackout Time: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। गुरदासपुर जिले में 8 मई से अगले आदेश तक रोजाना रात 9 से सुबह 5 बजे तक ब्लैक आउट रहा करेगा। सीमावर्ती इलाके में माहौल संवेदनशील होने के कारण केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देश पर सिविल डिफेंस एक्ट 1968 के तहत आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन की ओर से ब्लैक आउट को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद घबराया पाकिस्तान, पीएम ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
इस वजह से दिए गए ब्लैक आउट के आदेश
Gurdaspur Blackout Time: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, गुरदासपुर पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित है और इसी वजह से वहां ब्लैक आउट करने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि प्रशासन की तरफ से जारी ये आदेश अस्पतालों और सेंट्रल जेल पर लागू नहीं होगा। विभाग केंद्रीय जेल गुरदासपुर व अस्पतालों की खिड़कियां रोजाना 9 से अगले दिन सुबह 5 बजे तक बंद रहेगी। इसके आलावा सभी खिड़कियों अच्छी तरह से कवर करना होगा ताकि रौशनी की कोई किरण बाहर ना जा सके।
प्रशासन की तरफ से बताया गया कि, ब्लैकआउट का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को यह जागरूक करना है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अगर रात में दुश्मन देश की तरफ से हमला किया जाता है तो उसमे किस प्रकार बचा जा सके। इतना ही नहीं प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को भी निर्देश दिए हैं। वाहन चालकों को कहा गया है कि, अपनी गाड़ियों को वहीं रोक दें जहां वे उस समय मौजूद हों।
Breaking : पंजाब के गुरदासपुर जिले में 8 मई से अगले आदेश तक रोजाना रात 9 से सुबह 5 बजे तक ब्लैक आउट रहा करेगा। सेंट्रल जेल और हॉस्पिटलों पर ये आदेश लागू नहीं होंगे, लेकिन रात में उन्हें भी खिड़की–दरवाजे बंद रखने होंगे, ताकि रोशनी बाहर न जा पाए। गुरदासपुर, पाकिस्तान बॉर्डर पर है। pic.twitter.com/vSYBqk4PRn
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 8, 2025
पुलिस प्रशासन बनाए हुए निगरानी
Gurdaspur Blackout Time: पुलिस और जिला प्रशासन की टीमों ने इस दौरान सड़कों पर निगरानी रखी और यह सुनिश्चित किया कि कहीं भी रोशनी न जले। लोगों को बताया गया कि ऐसे ब्लैकआउट अभ्यास आगे भी समय-समय पर किए जा सकते हैं ताकि आमजन को सतर्क रखा जा सके।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: There will be a blackout in Gurdaspur from 9 pm to 5 am, the administration took a big decision amid Indo-Pak tension

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm