Railway Ticket Rules Change: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर…बदलने वाले हैं रेलवे के ये नियम, महंगी हो सकती है ट्रेन की टिकट
Railway Ticket Rules Change: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर…बदलने वाले हैं रेलवे के ये नियम, महंगी हो सकती है ट्रेन की टिकट

Railway Ticket Rules Change| Image Credit - IBC24 File
- 1 जुलाई से बदलेंगे तत्काल टिकट बुक कराने के नियम।
- रेलवे टिकटों में 1 पैसे और एसी कोच में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी कर सकता है।
- तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार कार्ड वेरिफिकेशन होगा अनिवार्य।
नई दिल्ली। Railway Ticket Rules Change: हर महीने की पहली तारीख को कई छोटे बड़े बदलाव होते रहते है। इन बदलाव का आम जनता की जेब पर असर पड़ता है। ऐसे में भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा 1 जुलाई से बड़ा बदलाव करने जा रहा है जिसका असर रेल यात्रियों पर पड़ने वाला है। इस बदलाव के तहत रेल मंत्रालय एक जुलाई, 2025 से मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों के गैर-वातानुकूलित श्रेणी के किराये में एक पैसा प्रति किलोमीटर और सभी वातानुकूलित (एसी) श्रेणी के किराये में दो पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहा है। इसी के साथ ही अब तत्काल टिकट बुक करवाने के लिए आधार कार्ड से OTP वेरिफिकेशन कराना होगा।
बताया गया कि, यह नियम 1 जुलाई से शुरू होगी। वहीं ऑफलाइन यानी काउंटर से टिकट बुकिंग के लिए आधार प्रमाणीकरण द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग 15 जुलाई से शुरू होगी। एक रेलवे अधिकारी ने कहा, ‘‘यात्री किराये में यह बढ़ोतरी 2020 और 2013 में हुए पिछले किराया संशोधन की तुलना में सबसे कम होगी।’’ हालांकि, उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट के जरिये यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को राहत देते हुए किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया गया है।
यात्री किराए में पिछली बढ़ोतरी 2020 को की गई थी
वहीं अधिकारी ने कहा कि सामान्य द्वितीय श्रेणी में 500 किलोमीटर तक की यात्रा का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। हालांकि, इससे अधिक दूरी के लिए प्रति किलोमीटर किराये में आधा पैसा (0.5 पैसे) की वृद्धि हो सकती है। ट्रेनों के यात्री किराये में पिछली बढ़ोतरी एक जनवरी, 2020 को की गई थी। उस समय साधारण और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए द्वितीय श्रेणी का किराया क्रमशः एक पैसा और दो पैसा बढ़ाया गया था। वहीं शयनयान श्रेणी और सभी एसी श्रेणियों का किराया क्रमशः दो पैसे और चार पैसे बढ़ा था।
2013 में हुई थी बड़ी बढ़ोतरी
इसके पहले वर्ष 2013 में सभी श्रेणियों के ट्रेन किराये में बड़ी बढ़ोतरी हुई थी। साधारण ट्रेनों के लिए द्वितीय श्रेणी का किराया दो पैसा, एक्सप्रेस/मेल ट्रेनों के लिए द्वितीय श्रेणी का किराया चार पैसा, और शयनयान श्रेणी का किराया छह पैसा बढ़ाया गया था। रेल अधिकारी ने कहा, ‘‘वर्ष 2013 में एसी-2 श्रेणी को छोड़कर सभी एसी श्रेणियों के किराये में 10 पैसे जबकि एसी-2 के किराये में छह पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई थी।’’
15 जुलाई से ओटीपी वेरिफिकेशन होगा जरूरी
Railway Ticket Rules Change: बता दें कि, अब तत्काल टिकट बुक करवाने के लिए आधार कार्ड से OTP वेरिफिकेशन कराना होगा। वहीं ऑफलाइन यानी काउंटर से टिकट बुकिंग के लिए आधार प्रमाणी करण द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग 15 जुलाई से शुरू होगी। रेलवे के इस बदलाव से यात्रियों को जरूरत के समय आसानी से कंफर्म टिकट मिल सकेगी। वहीं जिन यात्रियों के आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक होंगे, उन्हें तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 10 मिनट में टिकट बुक करने का मौका मिलेगा। वहीं 15 जुलाई से ऑनलाइन व आरक्षण काउंटर से तत्काल बुकिंग के लिए ओटीपी वेरिफिकेशन भी जरूरी होगा। ओटीपी आवेदन फॉर्म में दिए गए यात्री के मोबाइल नंबर भेजा जाएगा।
लेखक के बारे में
Web Title: These rules of railways are going to change, train tickets may become expensive, read the full news here
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm