नोएडा में खरीदारी करने बाजार गए व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर बैग ले गए चोर

नोएडा में खरीदारी करने बाजार गए व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर बैग ले गए चोर

नोएडा में खरीदारी करने बाजार गए व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर बैग ले गए चोर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: November 20, 2020 8:42 am IST

नोएडा, 20 नवंबर (भाषा) नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की सेक्टर 45 स्थित एक सोसाइटी के बाजार में खरीदारी करने आए एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने कार में रखा कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सेक्टर 99 में रहने वाले राम भरोसे प्रसाद बीती रात को सेक्टर 45 स्थित एसडीएस सोसाइटी के बाजार में खरीदारी करने गए थे। वहां चोरों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर कार के अंदर रखा बैग चोरी कर लिया।

तोमर ने बताया कि पीड़ित के बैग में कीमती सामान, दस्तावेज व नकदी आदि रखी हुई थी।

भाषा सं. मानसी

मानसी


लेखक के बारे में