तुगलकाबाद में भीषण आग से हजारों झुग्गियां जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, सैकड़ों लोग बेघर

तुगलकाबाद में भीषण आग से हजारों झुग्गियां जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, सैकड़ों लोग बेघर

तुगलकाबाद में भीषण आग से हजारों झुग्गियां जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, सैकड़ों लोग बेघर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: May 26, 2020 4:06 am IST

दिल्ली। देश में कोरोना काल के दौरान आपदाओं से भी लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। तुगलकाबाद इलाके में बीती रात भीषण आग लगने से करीब 1500 झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं और सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।

 

पढ़ें- प्रवासी मजदूरों को लेकर पश्चिम बंगाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 लोग हुए घायल

भीषण आग की सूचना पर दमकल की 28 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन देखते ही देखते आग 2 एकड़ इलाके में फैल गई। पुलिस और दमकल विभाग ने झुग्गी में रह रहे सभी लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया।

 

पढ़ें- भाजपा सांसद ने कोरोना से की राहुल गांधी की तुलना, कहा- इस परिवार को…

देर रात होने से ज्यादातर लोग सो रहे थे। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आग पर सुबह तड़के करीब 3:40 बजे काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब 1500 झुग्गियां जल चुकीं थीं और सैकड़ों लोग बेघर हो गए। फिलहाल सरकार नुकसान का आंकलन कर रही है।

 


लेखक के बारे में