मोदी पर रासायनिक हमले की धमकी देने वाला गिरफ्तार, सिक्योरिटी गार्ड की करता था नौकरी

मोदी पर रासायनिक हमले की धमकी देने वाला गिरफ्तार, सिक्योरिटी गार्ड की करता था नौकरी

मोदी पर रासायनिक हमले की धमकी देने वाला गिरफ्तार, सिक्योरिटी गार्ड की करता था नौकरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: July 30, 2018 12:37 pm IST

मुंबई। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के नियंत्रण कक्ष में फोन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रासायनिक हमलेकी धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मुंबई से एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करने वाले काशीनाथ मंडल(22) को डीबी मार्ग पुलिस ने 27 जुलाई को गिरफ्तार किया

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने नई दिल्ली स्थित एनएसजी नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर कहीं से हासिल किया। उसके बाद शुक्रवार को वहां फोन करके प्रधानमंत्री पर रासायनिक हमलेकी धमकी दी। जिस नंबर से धमकीभरा फोन आया था, उसे ट्रेस करने के बाद एनएसजी ने मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी

यह भी पढ़ें : आईआरसीटीसी घोटाला-लालू, राबड़ी, तेजस्वी और अन्य को अदालत ने भेजा समन,31 अगस्त को पेश होने कहा

मुंबई पुलिस ने झारखंड निवासी मंडल का पता लगाया। उसे मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से तब गिरफ्तार किया गया जब वह सूरत जाने वाली एक ट्रेन में बस चढ़ने ही वाला था। आरोपी मुंबई के वालकेश्वर इलाके में एक झुग्गी में रह रहा था

पूछताछ के दौरान आरोपी मंडल ने बताया कि हाल ही में झारखंड में हुए एक नक्सलवादी हमले में उसका दोस्त मारा गया था। वह इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री से मिलना चाहता था आरोपी को एक अदालत में पेश किया गया जहां उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया मंडल के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1) और (2) और धारा 182 में मामला दर्ज किया गया है

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में