व्यक्ति की हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

व्यक्ति की हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

व्यक्ति की हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: September 12, 2021 7:22 pm IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डाबड़ी इलाके में एक व्यक्ति की कथित रूप से हत्या करने को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी व सीतापुरी के रहने वाले राजीव गुप्ता को संदेह था कि उस व्यक्ति (मृतक) का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है, जिसके बाद उसने उसकी हत्या करने का फैसला किया।

पुलिस ने बताया कि गुप्ता की मदद करने वालों की पहचान उसके रिश्तेदार संजय सिंह पुंडीर (30) और कंवर पाल सिंह (36) के रूप में हुई है, पुंडीर द्वारका की जे जे कॉलोनी में रहता है जबकि सिंह विजय इंक्ल्वेव में रहता है।

पुलिस के अनुसार चमन सहरावत (40) पर दो व्यक्तियों ने चाकू से वार किया था और उसे गोली मार दी थी। सहरावत को आकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस उपयुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पुंडीर को पकड़ा एवं उसके पास से एक चाकू बरामद किया।

अधिकारियों के अनुसार पुंडीर ने पुलिस को कथित रूप से बताया कि वह और गुप्ता कंवर पाल सिंह की दुकान पर पहुंचे थे और सिंह ने इस वारदात से पहले दुकान का सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया था। पुलिस ने फिर सिंह को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों के अनुसार इसके बाद गुप्ता को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया, जिसका उपयोग वारदात में किया गया।

भाषा राजकुमार सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में