नोएडा में कॉलेज और विश्वविद्यालयों के आसपास मादक पदार्थ बेचने वाले तीन गिरफ्तार, सरगना फरार

नोएडा में कॉलेज और विश्वविद्यालयों के आसपास मादक पदार्थ बेचने वाले तीन गिरफ्तार, सरगना फरार

नोएडा में कॉलेज और विश्वविद्यालयों के आसपास मादक पदार्थ बेचने वाले तीन गिरफ्तार, सरगना फरार
Modified Date: March 19, 2024 / 12:29 pm IST
Published Date: March 19, 2024 12:29 pm IST

नोएडा, 19 मार्च (भाषा) थाना सेक्टर-39 पुलिस ने स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के आसपास नशीले पदार्थ बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, वहीं इस गिरोह का सरगना फरार है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने बीती रात को युवराज सिंह, राज मीणा तथा हिमांशु ठाकुर को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इनके गिरोह का सरगना रामपाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि तीनों आरोपी यहां के विभिन्न स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के आसपास खड़े होकर वहां पढ़ने वाले छात्रों को अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचते थे।

भाषा सं मनीषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में