आगजनी के मामले में तीन गिरफ्तार, इंफाल पश्चिम में सुरक्षा बढ़ाई गई: मणिपुर के गृह मंत्री

आगजनी के मामले में तीन गिरफ्तार, इंफाल पश्चिम में सुरक्षा बढ़ाई गई: मणिपुर के गृह मंत्री

आगजनी के मामले में तीन गिरफ्तार, इंफाल पश्चिम में सुरक्षा बढ़ाई गई: मणिपुर के गृह मंत्री
Modified Date: July 13, 2026 / 09:19 pm IST
Published Date: July 13, 2026 9:19 pm IST

इंफाल, 13 जुलाई (भाषा) मणिपुर के गृह मंत्री गोविंददास कोंथौजम ने सोमवार को बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के कांतो सबल में आगजनी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

कोंथौजम ने बताया कि इस क्षेत्र में हाल ही में करीब 600 लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर कई घरों में आग लगा दी थी, जिसके बाद वहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों और राज्य सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में कोंथौजम ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘हम इस आगजनी की कड़ी निंदा करते हैं। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां होंगी। हमने सुरक्षा बलों को सतर्क रहने को कहा है।’

गृह मंत्री ने कहा, ‘इस घटना के सिलसिले में हिरासत में लिये गए 20 लोगों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीआरपीएफ और राज्य के बलों को पहले ही तैनात किया जा चुका है। रविवार शाम को एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक भी बुलाई गई थी। सरकार इस मामले की गहन जांच करेगी।’

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में