अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में मणिपुर की महिला समेत तीन गिरफ्तार

Ads

अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में मणिपुर की महिला समेत तीन गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 26, 2021 / 08:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

नोएडा (उप्र), 26 मई (भाषा) नोएडा में पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में मणिपुर की रहने वाली एक महिला समेत तीन लोगों को मंगलवार रात गिरफ्तार किया।

थाना फेस तीन के थानाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि थाना पुलिस ने मणिपुर की रहने वाली महिला चम्पुइस उर्फ रीता, धर्मेश सिंह तथा अदोन को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि ये लोग एक कार में बैठकर दिल्ली जा रहे थे और जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें तीन पेटी उत्तर प्रदेश मार्का शराब मिली।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि लॉकडाउन के कारण दिल्ली में शराब की दुकानें बंद हैं। ये लोग उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर दिल्ली ले जाकर बेचते थे।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी