जम्मू में तावी नदी में तीन लड़के डूबे, बचाव अभियान जारी

जम्मू में तावी नदी में तीन लड़के डूबे, बचाव अभियान जारी

जम्मू में तावी नदी में तीन लड़के डूबे, बचाव अभियान जारी
Modified Date: March 30, 2026 / 12:53 am IST
Published Date: March 30, 2026 12:53 am IST

जम्मू, 29 मार्च (भाषा) जम्मू में तावी नदी में रविवार को तीन लड़के कथित तौर पर डूब गए जिसके बाद अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कश्मीरी पंडित समुदाय के तीनों लड़के (बाविश कौल, सोनम दत्त और आदित्य पंडित) रविवार शाम को जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित नगरोटा सैनिक स्कूल के पास तेज धारा में बह गए।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमें मौके पर पहुंचीं और लापता लड़कों की तलाश शुरू की। गोताखोर व बचाव दल छानबीन में जुटे हैं।

भाषा संतोष गोला

गोला


लेखक के बारे में