कानपुर में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत

कानपुर में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत

कानपुर में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: October 30, 2022 10:28 pm IST

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 30 अक्टूबर (भाषा) कानपुर जिले के चौबेपुर क्षेत्र में रविवार को एक सेप्टिक टैंक की शटरिंग हटाते वक्त जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) विजय ढुल ने बताया कि चौबेपुर के निवासी नंदू (18), उसका बड़ा भाई मोहित (24) और पड़ोस में रहने वाला 16 वर्षीय साहिल बिठूर क्षेत्र में कुछ महीने पहले बने एक सेप्टिक टैंक की शटरिंग हटाने के लिए उसमें दाखिल होने के बाद जहरीली गैस के संपर्क में आने से बेहोश हो गए।

उन्होंने बताया कि साहिल शटरिंग हटाने के लिए टैंक में उतरा था लेकिन जहरीली गैस की वजह से वह बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए नंदू और मोहित भी टैंक में उतर गए लेकिन वे भी बेहोश हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीनों को बाहर निकाला और उन्हें लाला लाजपत राय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि मृतकों के परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज किया जाएगा।

भाषा सं सलीम सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में