नोएडा, 29 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जिले के अलग अलग इलाकों से मादक पदार्थ के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के एक प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस ने सूचना के आधार पर शनि उर्फ डमरू को सेक्टर 63 से गिरफ्तार किया और उसके पास से 1.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 101 के पास से जय कृष्ण यादव नामक व्यक्ति के पास से 1.2 किलोग्राम गांजा मिला जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि थाना ईकोटेक- 3 पुलिस ने अंकित मिश्रा नामक शख्स के पास से 500 ग्राम गांजा बरामद किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है।
भाषा सं. नोमान
नोमान