उधमसिंह नगर जिले में मस्जिद समेत तीन अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त

उधमसिंह नगर जिले में मस्जिद समेत तीन अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त

उधमसिंह नगर जिले में मस्जिद समेत तीन अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त
Modified Date: April 18, 2026 / 06:39 pm IST
Published Date: April 18, 2026 6:39 pm IST

रुद्रपुर, 18 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाए जाने के अभियान के तहत शनिवार को गूलरभोज दिनेशपुर क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से बनाई गई एक मस्जिद समेत तीन धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में सिंचाईं विभाग की भूमि पर कब्जा करके अवैध रूप से एक मस्जिद और दो मजारें बनाई गयी थीं।

उन्होंने बताया कि तीन माह पहले प्रशासन ने सर्वेक्षण करने के बाद इन संरचनाओं को बनाने वाले लोगों को भूमि के स्वामित्व और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किए थे।

अधिकारियों ने बताया कि कब्जेदार न तो भूमि स्वामित्व संबंधी दस्तावेज पेश कर पाए और न ही संरचनाओं के निर्माण के लिए ली गयी प्रशासनिक अनुमति के कागज दिखा पाए।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद शनिवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जिला प्रशासन के सहयोग से तीनों धार्मिक संरचनाओं को हटा दिया गया और सिंचाई विभाग ने भूमि पर कब्जा वापस ले लिय।

सिंचाई विभाग ने गूलरभोज दिनेशपुर में ही ठंडा नाला वाले क्षेत्र में उसकी भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा करके रहने वाले लोगों को भी नोटिस दिया था। अवैध कब्जेदारों ने इसके बाद उत्तराखंड उच्च न्यायालय का रुख किया जहां उन्हें कोई राहत नहीं मिली। हालांकि, उच्चतम न्यायालय ने नोटिस पर रोक लगा दी।

अधिकारियों ने बताया कि धार्मिक संरचनाओं के संबंध में अदालत से कोई स्थगनादेश नहीं मिला जिसके बाद उनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी।

भाषा सं दीप्ति

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में