Akhilesh Yadav Tea Shop News : अखिलेश यादव का चाय पीना पड़ा भारी!.. सपा मुखिया के जाने के बाद क्यों बर्बाद हो गया आर्यन यादव? दास्तां सुन भर आएंगी आँखें

फतेहपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दौरे के बाद चाय बेचने वाले युवक ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए गांव और दुकान छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

Akhilesh Yadav Tea Shop News : अखिलेश यादव का चाय पीना पड़ा भारी!.. सपा मुखिया के जाने के बाद क्यों बर्बाद हो गया आर्यन यादव? दास्तां सुन भर आएंगी आँखें

Akhilesh Yadav Tea Shop News / Image Source : X

Modified Date: April 18, 2026 / 08:20 pm IST
Published Date: April 18, 2026 8:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अखिलेश यादव के दौरे के बाद दुकानदार ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
  • फूड सेफ्टी विभाग और दबंगों पर परेशान करने का दावा
  • फेसबुक पोस्ट कर गांव और दुकान छोड़ने का किया ऐलान

फतेहपुर: Akhilesh Yadav Tea Shop News  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो महीने पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जिस चाय की दुकान पर रुके थे, उसके मालिक आर्यन यादव ने अब गांव और दुकान छोड़कर जाने का ऐलान कर दिया है। आर्यन का आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री के आने के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा साझा करते हुए आर्यन ने प्रशासन और दबंगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

चाय के सैंपल के बहाने फूड एंड सेफ्टी विभाग कर रहे परेशान

दरअसल पूरा मामला खागा तहसील के चौकी चौराहा स्थित शेषमन की फेमस चाय का है। आर्यन यादव के अनुसार, जब से अखिलेश यादव ने उनकी दुकान पर चाय पी और तस्वीरें वायरल हुईं, तब से फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारी सैंपल लेने के बहाने उन्हें परेशान कर रहे हैं। ( Who is Aryan Yadav Fatehpur) आर्यन का कहना है कि अधिकारी उसे धमका रहे हैं। इसके साथ ही, इलाके के कुछ दबंगों ने भी दुकान पर आकर मारपीट और गाली-गलौज की है।

अखिलेश यादव पर की अभद्र टिप्पणी

ताजा विवाद पैसों के लेनदेन को लेकर बताया जा रहा है। जरसीस अहमद और कयूम अहमद सहित करीब 17 लोगों ने उनके बेटे आर्यन पर हमला किया। बीच-बचाव करने आए परिवार की महिलाओं को भी लाठियों से पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी अभद्र टिप्पणी की।

फेसबुक पर पोस्ट कर दिया सूचना

दरअसल पुलिस के अनुसार, यह मामला दो पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट का है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इधर, आर्यन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वह एक गरीब परिवार से है और लड़ाई-झगड़ा नहीं कर सकता, इसलिए वह अपना घर और दुकान छोड़कर जा रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.